Hindi Varnmala Hindi Alphabet भ वाले शब्द ब वाले शब्द छ वाले शब्द फ और फ़ वाले शब्द य वाले शब्द र वाले शब्द इ और ई वाले शब्द क और क़ वाले शब्द ख़ वाले शब्द च वाले शब्द Hindi Varnmala Hindi Alphabet क ख ग वर्णमालाHindi Varnmala

भ वाले शब्द:
भंवर(12) जलावर्त।
भक्ति(21) किसी के प्रति होने वाली निष्ठा, स्नेह, विश्वास या श्रद्धा।
भगवान(221) परमेश्वर ; पूज्य, आदरणीय और महिमा शाली।
भड़काना(222) आग को तेज करना ; उत्तेजित या क्रुद्ध करना।
भड़कीला(222) जिसमें ख़ूब चमक-दमक हो।
भद्र(21) शिष्ट, सभ्य, सुशिक्षित।
भरती (भर्ती)(22) प्रवेश, दाखिला।
भरना(22) ख़ाली बरतन आदि में कोई चीज डालना, उड़ेलना, रखना ; (रिक्तता अथवा हानि की) पूर्त्ति करना।
भला(12) अच्छा, नेक, साधु। हित, लाभ।
भवन(12) प्रासाद, महल ; घर, मकान, इमारत।
भविष्य(121) आनेवाला समय, भविष्यत् काल।
भव्य(21) सुंदर और प्रभावशाली, शानदार।
भांपना(212) रंग-ढ़ंग से जान लेना,ताड़ लेना।
भागना(212) दौड़ना ; जान बचाना, पीछा छुड़ाना।
भाग्य(22) किस्मत, तकदीर, नसीब।
भाना(22) रुचना, अच्छा लगना, पसंद आना।
भारतीय(2121) भारत में उत्पन्न अथवा उससे संबंधित। भारतवासी।
भारी(22) अधिक भार वाला, वज़नी ; दु:खी उदास (मन आदि)।
भावना(212) चिंतन, ध्यान ; कल्पना, इच्छा।
भाषण(22) वक्तृता, व्याख्यान।
भाषा(22) बोलकर, लिखकर अथवा ध्वनि संकेतों में भावों को प्रकट करने का साधन ;बोली, जबान।
भिक्षु(21) भिखारी ; संन्यासी विशेषत: बौद्ध संन्यासी।
भिखारी(122) भीख(भीक) माँगने वाला ; कंगाल, अकिंचन।
भिगोना(122) पानी से गीला या तर करना, पानी में डालना।
भिन्न(21) अलग, पृथक। गणित में किसी पुरी इकाई का छोटा अंश या टुकड़ा (फ्रैक्शन)।
भीड़(21) जन समूह।
भीरु(22) कायर, डरपोक।
भीषण(22) भयानक, डरावना ; दुष्परिणाम के रूप में हाने वाला, विकट।
भुगतान(221) देने, मूल्य आदि चुकाने की क्रिया या भाव, अदायगी।
भुनाना(122) किसी खाद्य पदार्थ को अंगारों पर सेंककर या गरम बालू में पकाने अर्थात भूनने का काम किसी दूसरे से कराना ;नोट रुपए आदि को छोटे सिक्कों में बदलवाना।

भुरभुरा(212) साधारण स्पर्श या हलके दबाब से जिसके कण या रवे अलग-अलग हो जाएं।
भूकंप(221) भूगर्भ में होने वाली उथल-पुथल से धरती के हिलने की अवस्था, भूचाल।
भूख(21) (भूक) भोजन की इच्छा, क्षुधा ; कोई चीज प्राप्त करने की उत्कट इच्छा।
भूख-हड़ताल (21 221) किसी नीति या कार्य आदि के प्रति विरोध प्रकट करते हुए अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए भोजन का त्याग करना (हंगर-स्ट्राइक)।

भूचाल(221) भूकंप
भूत(21) बीता हुआ, अतीत, भूतकाल। प्रेत पिशाच।
भूतपूर्व(2122) पूर्ववती, पहला।
भूमि(21) पृथ्वी-जो सौर जगत के एक ग्रह के रूप में है ; जमीन, धरती।
भूमिका(212) ग्रंथ आदि की प्रस्तावना ; अभिनय ; किसी क्षेत्र विशेष में किसी व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य।
भूरा(22) मटमैला, खाकी, खाकी रंग।
भूल-चूक(2121) लेखे या हिसाब में दृष्टि-दोष आदि के कारण होने वाली गलती, अशुद्धि।
भूलना(22) याद न रहना, विस्मृत होना ; गलती या त्रुटि करना।
भेजना(212) रवाना करना, प्रेषण करना।
भेद(21) अंतर, फरक ; रहस्य, मर्म ; प्रकार, तरह।
भोला(22) छल-कपट रहित, सीधा-सादा, सहज-विश्वासी ; बुद्धू।
भौतिक(22) पंचभूतों से संबंध रखने वाला ; लौकिक, सांसारिक।
भ्रम(21) मिथ्या ज्ञान, कुछ का कुछ समझना, धोखा।
भ्रमण(22) घूमना-फिरना, विचरण।
भम्रर(121) भौंरा, मधुप, भंवर।
भ्रष्ट(22) बुरे आचार-विचार वाला, निदंनीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *