Meer Taqi Meer ki shayari. Ghazal Shayari Maqta संज्ञा के प्रकार ह वाले शब्द Sangya Ke Bhedसाहित्य दुनिया

ह वाले शब्द :पढ़ने का तरीक़ा: शब्द (वज़्न) सभी अर्थ

हँसना(21) आनन्द, तृप्ति आदि प्रकट कने की एक क्रिया
हँसमुख(22) जिसका मुख सदा हँसता हुआ सा रहता हो, विनोदी।
हँसली(22) गले के नीचे और छाती के ऊपर के धनुषाकार हड्डी
हँसी(12) हंसने की क्रिया, ध्वनि या भाव ; परिहास, दिल्लगी, मज़ाक़, ठट्ठा।
हकलाना(222) स्वर नाली के ठीक काम न करने या जीभ के तेजी से न चलने के कारण बोलने के समय बीच-बीच में अटकना
हटना(22) किसी स्थान से चल कर खिसक कर या सरक कर दूसरी जगह जाना
हड़ताल(221) दु:ख, रोष-विरोध या असंतोष प्रकट करने के लिए कल-कारखानों, कार्यालायों आदि के कर्मचारियों का सब कारोबार
हड़पना(122) मुँह में डाल कर निगलना या पेट में उतारना ; किसी चीज अनुचित रूप से लेकर दबा बैठना।
हत्था(22) हाथ से चलाये जाने वाले बड़े औजारों और छोटी कलों का वह हिस्सा, जिसे हाथ से पकड़ कर घुमाने या चलाने से वे चलते हैं, दस्ता। (ह वाले शब्द)

हथ-करघा(222) (हाथ-करघा)(21 22) कपड़ा बुनने का वह करघा जो हाथ से चलाया जाता है (हैंडलूम)।
हथियाना(222) अपने प्रभुत्व या अधिकार में कर लेना।
हथियार(221) अस्त्र-शस्त्र।
हथौड़ा(122) धातु, पत्थर, ईंट आदि ठोकने-पीटने वाला लोहे का एक औजार (हैमर)।
हदबंदी(212) दो खेतों, प्रदेशों, राज्यों, देशों की सीमा निर्धारण करना।
हम(2) उत्तम पुरुष बहुवचन सूचक सर्वनाम ‘मैं’ का बहुवचन।
हमारा(122) ‘हम’ का संबंधकारक रूप।
हमेशा(122) सदा, सर्वदा, सदैव।
हरण(12) छीनना या लूटना, उठा ले जाना।
हरा(12) ताजी उगी हुई घास या पत्तों के रंग का, हरित सब्ज़
हरित(12) हरे रंग का, हरा।
हरित-क्रांति(12 21) फल-फूल, पौधे आदि को लगाए जाने के लिए किया जाने वाला आन्दोलन।
हरियाली(222) हरे-भरे पेड़ पौधों आदि का विस्तृत फैलाव या समूह, प्रसन्नता।
हर्ष(21) प्रसन्नता, आनंद, खुशी।
हल(2) खेत जोतने का एक प्रसिद्ध यंत्र ; गणित के प्रश्न का उत्तर ; किसी विषय या समस्या का समाधान।
हलचल(22) वह अवस्था या स्थिति जिसमें किसी स्थान पर लोगों का चलना-फिरना लगा रहता हो, शोरगुल।
हवन(12) देवताओं को प्रसन्न करने के लिए अग्नि में घी, जौ आदि की आहुति देने की क्रिया, होम।
हवाई-अड्डा(122 22) वायुयानों के उतरने, रुकने या उड़ान भरने का स्थान।
हवाई जहाज़(122 121) हवा में उड़ने वाला यान, वायुयान, विमान।
हवाई-डाक(122 21) वायुयान द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजी जाने वाली डाक, चिट्ठियाँ आदि।
हस्तकला(2112) हाथों के कौशल द्वारा किया जाने वाला काम।
हस्तक्षेप(2221) किसी दूसरे काम के में अनावश्यक रूप से तथा बिना अधिकार दखल देना।
हस्तांतरण(21 2112) सम्पत्ति, स्वत्व आदि का एक के हाथ से दुसरे के हाथ में जाना या दिया जाना, अंतरण (ट्रांसफ़रेन्स)।
हस्ताक्षर(2212) किसी व्यक्ति द्वारा लिखा जाने वाला अपना नाम जो इस बात का सूचक होता है कि ऊपर लिखी हई बातें मैंने लिखी हैं और उनका दायित्व मुझ पर है, दस्तखत (सिगनेचर)।

हाँ(2) स्वीकृति, सहमति, समर्थन, निश्चय, आत्मतोष, स्मृति आदि का सूचक शब्द। स्वीकृति देने या हां करने का कार्य।
हाँकना(212) जानवरों को आगे बढ़ाने के लिए मुंह से कुछ कहते हुए चाबुक आदि लगाना, पशु वाली गाड़ी चलाना; बहुत बढ़-चढ़ कर बातें करना।

हाँफना(212) थकावट, भय आदि के कारण फेफड़ों का जल्दी-जल्दी और लंबे सांस लेना।
हाथापाई(2222) वह लड़ाई जिसमें एक-दूसरे के हाथ पकड़ कर खींचते और ढकेलते हैं।
हाथी-दांत (22 21) हाथी के मुंह के दोनों ओर निकले हुए सफेद दांत।
हानि(21) क्षति, नुकसान।
हार(21) पराजय, जीत का विपर्याय। फूलों मोतियों आदि की माला।
हारना(212) युद्ध, खेल, आदि में पराजित होना, गंवाना, खोना; विफल होना।
हार्दिक(212) हृदय में रहने या होने वाला, हृदय का।
हालचाल(2121) अवस्था, दशा, वृत्तांत, समाचार।
हालांकि(221) यद्यपि ; अगरचे।
हास्य(22) हंसने की क्रिया या भाव, हंसी, हास ; दिल्लगी, मज़ाक ; साहित्यक में नौ स्थायी भावों या रसों में से एक।
हिंसा(12) हत्या, वध ; किसी प्रकार की हानि पहुंचाने, अनिष्ट या अपकार करने, कष्ट या दुख देने की क्रिया या भाव।
हिचकी(22) खांसी, छींक, डकार आदि की तरह का एक शारीरिक व्यापार जिसमें सांस लेने के समय क्षण भर के लिए फेफड़े का मुंह बंद होकर पेट की वायु कुछ रुक कर हल्का शब्द करती हुई बाहर निकलती है (हिकप)

हितैषी(122) भला चाहने वाला, कल्याण मानने वाला, हितचिंतक।
हिनहिनाना(2122) घोड़े का हिन-हिन शब्द करना, हींसना।
हिरासत(122) किसी को इस प्रकार अपने बंधन या देख-रेख में रखना कि वह भाग कर कहीं जाने न पाए, अभिरक्षा, परिरक्षा (कस्टडी)।

हिलाना(122) किसी को हिलने में प्रवृत करना, झुलाना ; बच्चे को प्यार करके अपने साथ हिलाना, हेल-मेल में लाना, परचाना।

हिसाब-किताब(121 121) आय-व्यय आदि का विवरण, लेखा जोखा; व्यापारिक लेन-देन या व्यवहार।
हिस्सा(22) भाग, विभाग, अंश, खंड; वह धन जो किसी साझे की वस्तु या व्यवसाय में कोई एक या हर एक साझेदार लगाए हो (शेयर)। साझेदार को मिलने वाला अनुपातिक लाभ या अंश।

हृदय(22) कलेजा, दिल (हार्ट)
हृष्ट-पुष्ट(2121) मोटा-ताज़ा।
हेरा-फेरी(22 22) चालबाजी, दांव-पेंच, गड़बड़।
होना(22) अस्तित्व में आना ; कार्य या घटना का क्रियात्मक या वास्तविक रूप में सामने आना।
होनी(22) ऐसी घटना या बात, जिसका घटित होना अनिवार्य हो।
होश(21) चेतना, संज्ञा ; याद, स्मृति।
होशियार(2121) [हुश्यार(221)] सावधान, सतर्क, सजग, चौकस ; चतुर, चालाक ; माहिर, कुशल, दक्ष।
ह्रास(21) क्षय, क्षीणता, नाश, अपव्यय, अभाव, कमी, घटती ;

ह वाले शब्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *